पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी करीब परमेश्वरी दयाल ने अपने पोते छत्रपाल की हत्या का आरोप उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। छत्रपाल ने बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पोते के पास करीब 18 बीघा कृषि भूमि थी। आरोप है कि उसकी पत्नी मोरकली अधिकतर मायके में रहती थी और छत्रपाल की कमाई तथा खेत की उपज मायके ले जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि मोरकली, उसके भाई मुकेश कुमार व नन्हें लाल, पिता पूरनलाल और मां तिलक देवी ने छत्रपाल पर दबाव बनाकर उसकी दो बीघा जमीन पांच लाख रुपये में बिकवा दी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: भूमि विवाद में पीटने से एक महिला की इलाज के दौरान...