पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कुल 1530 लाख की लागत से बनने जा रहे पीलीभीत डिपो के रोडवेज परिसर के लिए बुधवार को बड़ा दिन रहा। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भूमि पूजन कर आधुनिक बस अड्डे का निर्माण शुरू कराने को ग्रीन सिग्नल दे दिया। जल्द ही यहां तमाम सुविधाओं से लैस रोडवेज परिसर क्षेत्र की रौनक और आर्थिक तरक्की की नींव के तौर पर दिखेगा। बुधवार को टनकपुर बरेली हाईवे पर दियूनी केसरपुर के पास 1.317 हेक्टेयर में बस अड्डा विकसित होने से पहले यहां पर भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पूजन किया और आगामी दिनों में यहां की तरक्की से जुड़े अपने विचारों को रखा। आयोजित सभा में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि नए बस अड्डे पर एयरपोर्ट की तर...