पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने जिला पोषण समिति की बैठक लेकर बाल विकास विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा कर निर्देश दिए। पोषण कार्यक्रम और एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाए गए सम्भव अभियान की गतिविधियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: जर्जर भवन में चल रहे केंद्र बेसिक स्कूल में चलाएंकार्यक्रम की गतिविधियाँ जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। सीएम डैशबोर्ड की सूचना की समीक्षा के दौरान पिछले माह से सुधार पाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर नवीन रेसिपी आधारित पुष्टाहार की आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। नवीन रेसिपी आधारित पुष्टाहार की आपूर्ति जनपद में माह जून में शुरू हुई है, जिसके अनुरुप वितरण भी किया जा ...