Pilibhit News: 15 अक्टूबर से होगी धान की खरीद, क्रय नीति का इंतजार
पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। धान की खरीद प्रक्रिया शुरू कराने में हो रही देरी के बीच कैबिनेट निर्णय हो गया। अब तय हो गया है कि जिले में 15 अक्टूबर से धान की खरीद होगी। हालांकि अभी धान क्रय नीति न आने से ऊहापोह बना हुआ है। मंडी में नमी युक्त धान औने पौने दामों पर बिक्री किया जा रहा है। जिले में यूं तो धान की खरीद एक अक्टूबर से होती रही है। पर इस बार बारिश तो कहीं अन्य कारणों से खरीद में देरी है। लखनऊ में कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि अब जिले में 15 अक्टूबर से फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाने के दावे किए जा रहे है। बताया गया है कि पूर्व में बनाए गए 134 धान क्रय केंद्र बढ़ा कर अब 148 कर दिए गए है। इस बारे में आगामी निर्देशों को भी जारी किया जा रहा है। सहकारी समेत खाद्य विपणन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.