पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दो कर्मचारियों की संविदा समाप्त होने से उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश बढता ही जा रहा है। पदाधिकारियों ने अब आज तक संविदा बहाल न होने पर 14 से आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री साधुराम दिवाकर ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि द्वेष भावना के तहत तैयार की गई त्रुटिपूर्ण जांच आख्या के आधार/बचाव का पर्याप्त अवसर प्रदान किए बिना दो कर्मचारियों की संविदा को समाप्त कर उनको बेरोजगार कर दिया गया। यदि आज शाम पांच बजे तक दोनों कर्मचारियों की संविदा समाप्ति का आदेश निरस्त कर ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो संगठन यह मानेगा कि आप स्वयं इस आंदोलन को कराना चाहते हैं और संगठन अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14...