Pilibhit News: 12 बच्चों का हुआ दीक्षा संस्कार
पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गायत्री परिवार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को साप्ताहिक गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार से जुड़े हुए लोगों ने भागीदारी की। सभी परिजनों ने लोक कल्याण की भावना से यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित की। यज्ञ परिक्रमा कर बुराई को छोड़कर अच्छाई के रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी सत्य पाल सिंह यादव, प्रताप सिंह, देवकीनंदन, राजेन्द्र परिव्राजक ,ओमप्रकाश, माखन लाल प्यारेलाल, निशा, कान्ति देवी, सत्यवती, मुन्नी देवी, भाग्यवती आदि लोग मौजूद रहे। बारह बच्चों का दीक्षा संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम गायत्री मां की पूरी भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- आध्यात्मिक सेनेटेरियम के रूप में विकसित करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.