पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2017-18 के ग्राम पंचायतो के आडिट लेखा परीक्षा के तहत 11 ग्राम पंचायतों के मामले में असंतोषजनक टिप्पणी दी है।

असंतोषजनक टिप्पणी के परिणाम इस पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने इन सभी ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई करते हुए वसूली आदेश जारी किए है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने कुल 21 प्रस्तरों पर संतोषजनक जवाब दिया है। पर 11 प्रस्तरों पर दिये गये असंतोषजनक जबाब से हड़कंप मच गया। मामले में संबंधित ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवो पर कार्यवाही करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने वसूली आदेश जारी किए।

वसूली की राशि इसमें ब्लाक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत वारनवादा पर धनराशि 1470680 रुपये, ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत तिल्छी पर 471...