पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में पंच दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला का शुभारंभ हर्षोल्लास से किया गया। पहले दिन विद्यालय परिसर 1001 दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई सीता-राम की सजीव और मनमोहक झांकियां रहीं। बच्चों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से त्रेतायुग के उस पवित्र दृश्य को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही, छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली छटा बिखेरी। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसके शर्मा, रजनीश कुमार मिश्र समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: कॉलेज में हु...