पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बिलसंडा, संवाददाता। मुख्यमंत्री वंदन योजना में 1.68 करोड़ की लागत से देवीस्थान मंदिर के निर्माण में धांधली के आरोप लगे हैं। पिलर में कम सरिया डालने और घटिया सीमेंट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया। त्वरित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर निर्माण में धांधली के आरोप व्यापार मंडल की युवा ईकाई के नगराध्यक्ष देवदत्त सक्सेना बबलू ने शनिवार सुबह देवीस्थान मंदिर पर हो रहे निर्माण के दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इसमें सीमेंट के कट्टे नमी के बाद ठस दिखाये दिए। दूसरे मन्दिर के बरामदे के लिये बनाये जा रहे पिलर में सिर्फ चार सरिया लगाए जाने एतराज जताया। कई दिन पूर्व निर्माण पर उठे एतराज के बाद निर्माण एजेंसी ने पिलर पर पतली सरियों को ऊपर से बांध दिया। आर...