पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: बिलसंडा। एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से नगर के प्राचीन देवीस्थान मंदिर का कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत स्वीकृति के बाद बुधवार को गुरु पूर्णिमा के दिन विधायक विवेक वर्मा, नपं चेयरमैन डीकेगुप्ता ने मंदिर के जीर्णोद्धार के ऐतिहासिक कार्य का भूमिपूजन के बाद ईंट रखकर शुभारंभ किया। चेयरमैन ने बताया मंदिर का विशालकाय गुम्बद, एक बड़ा हाल, परिसर में ग्रेनाइट पत्थर के साथ अन्य कार्य होगा। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। विधायक विवे वर्मा ने बताया कि कई प्रमुख मंदिरों का मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कायाकल्प कराया जा रहा है। देवीस्थान मंदिर भी उसी का हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...