Pilibhit News: 1.35 करोड़ से चमकेंगी ललौरीखेड़ा की दो सड़कें
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयास से ललौरीखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र में एक करोड़ पैतीस लाख की लागत से दो सड़कों को चकाचक किया जाएगा। शासन से मंजूर हुई धनराशि के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। जहानाबाद शाही रोड से कुकरीखेड़ा-सरौरा-सरौरी तक लगभग 1.100 किमी. सड़क का पुनः निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पर लगभग 99.95 लाख की अनुमानित लागत आएगी। इसके अलावा शाही-जहानाबाद रोड से ग्राम पंचायत कार्यालय हण्डा गांव तक 0.700 किमी. सड़क का पुनः निर्माण किया जाएगा। इस पर 35.64 लाख की अनुमानित लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने उक्त दोनों सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त सड़कों का निर्माण विशेष तौर पर चीनी मिलों के लिए गन्ना परिवहन किए जाने के उद्वेश्य से गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.