पीलीभीत, सितम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बरखेड़ा के गौरी शंकर मंदिर का कायाकल्प होने की बुनियाद तय हो गई है। विधायक प्रवक्तानंद की पैरवी के बाद शासन ने 1.20 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। जल्द ही विधान सभा बरखेड़ा क्षेत्र का मंदिर अपने नए रंग रूप में नजर आएगा। इस पहल से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। मां गौरी शंकर धाम का बरखेड़ा क्षेत्र में काफी महत्व है। यहां इस धाम को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की योजना है। विकास के पायदान पर नया अध्याय लिखते हुए इस धाम को सैलानियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाने का प्रस्ताव विधायक प्रवक्तानंद ने शासन में दिया था। इसके बाद शासन ने इस पर संज्ञान लिया। यह भी पढ़ें- आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल साइनेज से लैस होंगे मंदिर व आश्रमकार्ययोजना को फाइनल किया गया एक करोड़ से अधिक धनराशि से भव्य बहुउद्...