पीलीभीत, अगस्त 16 -- Pilibhit News: लखनऊ में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें जनपद के पांच हाईस्कूल के होनहार प्रांजल मौर्य, यश प्रजापति, सृष्टि कश्यप और वफी फातिमा को लैपटाप प्रदान किए गए। सपा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य व होनहारों के माता पिता भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...