Pilibhit News: हेलीपैड से जिले में पर्यटन को लगेंगे पंख
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बाघ, तेंदुआ, हाथी के दीदार के अलावा जिले में गोमती उद्गम समेत बंगाली, सिख व पूर्वांचल संस्कृति की झलक देखने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। सिंचाई विभाग की जमीन को हेलीपैड के लिए पर्यटन विभाग को दे दिया गया है। इससे दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को आने-जाने में सुविधा हो जाएगी। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जब जिले के पर्यटन पर नजर डाली गई तो यहां पीटीआर के अलावा अब आने वाले दिनों में 12 करोड़ की लागत से संवरने जा रहे गोमती उद्गम का स्वरूप जल्द लोगों के सामने आने की झलक भी सामने आई। यही नहीं प्रस्तावित टेंट सिटी से लेकर लिलहर झील और बोट सफारी आदि के प्रति सैलानियों में चाह भी आने वाले दिनों में उफान पर रहेगी। हेलीपैड से सैलानियों को आने-जाने में जब सुविधा होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.