Pilibhit News: हेलमेट लगाने वाले बाइकर्स को किया सचेत नागरिक सम्मान से सम्मानित
पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। विश्व हेलमेट दिवस के अवसर पर सोमवार को गायत्री परिवार से जुड़े संदीप खंडेलवाल ने नारायण टॉवर और नेशनल हाईवे पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों बाइक सवारों से हेलमेट के महत्व पर चर्चा कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट लगाए मिले बाइक सवारों को माला पहनाकर सचेत नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया और शील्ड देकर उनका उत्साह बढ़ाया। संदीप खंडेलवाल ने कहा कि हेलमेट पहनना चालक की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा हेलमेट से काफी कम हो जाता है।उन्होंने लोगों से तेज गति से वाहन चलाने के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि हेलमेट चालक को सिर की चोट के साथ ही यातायात नियमों के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.