पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को गौहनिया चौराहे पर जागरूकता शिविर लगाया गया। एएसपी हिमांशु गौरव ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोतसाहित किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों और कैडेट्स ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की अपील की। शिविर के दौरान चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बिना ...