पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सेंट जोसफ स्कूल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के अंतर्गत सफल मेधावियों को प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या ने अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर हौंसलाआफजाई की। होनहारों ने इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने को उत्साह दिखाया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा तीन की लायबा खान, इसी कक्षा के यशवर्धन मिश्रा तथा वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर विद्यालय से विदा ले चुकी गौरी नेगी शामिल रहीं। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में जिले में स्थान प्राप्त करने पर लायबा खान को 3100 रुपये, यशवर्धन मिश्रा को 2100 रुपये तथा गौरी नेगी को 1100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' में छा गईं शिवा विद्या मंदिर की मेधाएं प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या ने कहा कि विद्याल...