Pilibhit News: हादसे में घायल वृद्ध की बरेली में उपचार के दौरान मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: बिलसंडा। साइकिल से घर लौट रहे भाजपा सेक्टर संयोजक की हादसे में मौत हो गई। वाहन की टक्कर के बाद परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन कई दिन चले उपचार के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी 76 वर्षीय बलवीर सिंह भाजपा के सेक्टर संयोजक थे। 12 अक्टूबर को वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया। रविवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ जगदीप मलिक ने बताया कि घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.