Pilibhit News: हादसे के बाद भीड़ ने टुकटुक चालक को घेरा, पुलिस ने बमुश्किल भीड़ से छुड़ाया
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: जहानाबाद। सितारगंज-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कल्याणपुर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र भीड़ ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने भीड़ के चंगुल से ई-रिक्शा चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रमपुरा नत्थू निवासी 36 वर्षीय अभिजीत सिंह उर्फ शीतल पुत्र राजपाल रुद्रपुर में नौकरी करता था। रविवार को वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे जहानाबाद क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.