Pilibhit News: हाथी फिर लौटे, सुल्तानपुर में कई एकड़ धान की फसल रौंदी
पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब एक महीने से हाथियों का झुंड क्षेत्र में किसानों की धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरूवार रात हाथियों ने सुल्तानपुर गांव में धावा बोलकर कई एकड़ धान की फसल रौंद डाली। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले सप्ताह हाथियों ने हरिपुर किशनपुर, सेहरामऊ उत्तरी, पिपरा समेत कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद करीब चार-पांच दिन तक हाथी नजर नहीं आए तो किसानों ने राहत की सांस ली थी। किसान फसलों की रखवाली को लेकर कुछ निश्चिंत हुए ही थे कि बीती रात हाथियों का झुंड फिर क्षेत्र में पहुंच गया। सुल्तानपुर में हाथियों ने रामस्वरूप, राधेश्याम और मुनीश कुमार समेत अन्य लोगों की धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.