पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: दियोरियाकला। रविवार देर रात नेपाल के तीन हाथियों ने क्षेत्र में उत्पात मचाया। खेत में खड़ी फसल को रौंद डाला। फसल की बर्बादी होने के बाद सोमवार को किसानों ने इसकी सूचना वनाधिकारियों को दी। टीम ने आकर निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात तीन जंगली हाथी नौगमिया, अकोड़ा, खरदाही और दियोरिया के खेतों से होते हुए उत्तर दिशा की ओर जंगल में प्रवेश कर गए। हाथियों के गुजरने से खेतों में खड़ी पकी फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और लागत के बाद फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन हाथियों की आवाजाही ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उधर, आबादी के नजदीक हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दोबारा हाथियों के खेतों की ओर रुख करने की आशंका ...