Pilibhit News: हाथियों ने फिर रौंदी धान-गन्ने की फसल
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान और गन्ने की खड़ी फसल को रौंद दिया। गुरूवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को फसल बिखरी मिली, जिसके बाद नुकसान का पता चला। जंगली हाथियों के झुंड ने लकी शर्मा, जगदीश यादव, दोदराम गौतम समेत कई किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के निकलने के बाद खेतों में फसल बर्बाद पड़ी मिली। लगातार हाथियों की आवाजाही से किसान अपनी फसल और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.