पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद में 68 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर दिए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायत संस्था, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर 28 अक्टूबर तक की जा सकती है। इसके बाद किसी की शिकायत नहीं ली जाएगी। वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। शैक्षिक सत्र 2026-27 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड कार्यालय को भेजा था। उसके बाद जनपद के प्रस्ताव पर अध्ययन किया गया। अंत में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरे सूबे के जनपदों के बोर्ड परीक्षा के केंद्रों क...