पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: बिलसंडा। नगर में हाईवे से सटे घनश्यामपुर गांव में बीती रात चोरों ने खेत में लगी झटका मशीन, बैटरी एवं सोलर पैनल चोरी कर लिया। सुबह मौके पर पहुंचे खेतस्वामी घटना देख हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि खेत में फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिये झटका मशीन लगाई गई थी। जिसमें बैटरी और सोलर पैनल लगे थे। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात को मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गएम बुधवार की तड़के जब खेत पहुंचा तब चोरी की जानकारी हुई । घटना के बाद आसपास तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...