पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बजाज चीनी मिल के सामने शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। घायल की पहचान 55 वर्षीय अनिल कुमार निवासी ग्राम परासी रामकिशन के रूप में हुई है। अनिल कुमार अपने घर से राखी बंधवाकर वापस अपने घर पर जा रहे थे। इसी दौरान बजाज चीनी मिल के सामने अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...