Pilibhit News: हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: गजरौला। असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के मुडैला पुलिया पर दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। एक कार पीलीभीत से गजरौला की ओर जा रही थी जबकि दूसरी गाड़ी गजरौला से पीलीभीत की ओर आ रही थी। इस दौरान मुडैला पुलिया पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.