Pilibhit News: हाईवे पर दो बाइकों की टहाईवे पर दो बाइकों में टक्कर,महिला समेत तीन लोग घायल
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे फौजी ढाबा के सामने हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। ललौरी खेड़ा गांव निवासी अफसर पुत्र कौशर अपनी पत्नी हसीन बानो के साथ छितौनिया गांव होते हुए जहानाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रहे निजाम दांडी निवासी बाइक सवार विकास और सत्येंद्र की मोटरसाइकिल अफसर की बाइक से टकरा गई। हादसे में अफसर की पत्नी हसीन बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं विकास और सत्येंद्र भी घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल हसीन बानो को जिला अस्पताल भेजा। विकास और सत्येंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.