Pilibhit News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मैगलगंज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ मौजूद नवजात को भी चोटें आईं। सड़क पर घायल युवक को तड़पता देख कुछ लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। एंबुलेंस को सूचना तक नहीं दी गई। इसी बीच समाजसेवी शिवम भदौरिया ने घायल युवक और उसके परिवार को अपने साथ लेकर सीएचसी पहुंचाया।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितोरिया टांडा निवासी रोहित मैगलगंज हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव रुपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जबकि उसके साथ मौजूद नवजात को भी चोट आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग घायल की मदद करने के बजाय मोबाइल से उसका वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.