Pilibhit News: हाईवे के खतरनाक मोड़ पर फुटपाथ पर सजी दुकानें, हादसे का बढ़ा खतरा
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। असम हाईवे पर पूरनपुर शहर के पास खतरनाक मोड़ के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें सजा ली गई हैं। सड़क किनारे कपड़ों समेत अन्य सामान की दुकानें लगने से राहगीरों के लिए सुरक्षित जगह नहीं बची है। इससे मोड़ पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। खासकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अतिक्रमण की समस्या असम हाईवे का यह हिस्सा पूरनपुर शहर की ओर आने वाले मार्ग से भी जुड़ा है। ऐसे में यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। हाईवे के किनारे दुकानें लगने से ग्राहक भी सड़क के बिल्कुल करीब खड़े होते हैं। कई बार सामान खरीदने के लिए लोग वाहन सड़क किनारे रोक देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका रहती है।
दुर्घटनाओं का खत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.