Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा-अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बिजली के तारों में स्पार्किंग के बाद खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में रम्पुरा नत्थू गांव के कई किसानों की करीब 10 एकड़ यानी 60 बीघा गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। बरखेड़ा से रामनगर की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक कौआ टकरा गया। इसके चलते बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग हुई और झुलसा हुआ कौआ नीचे खेत में जा गिरा। इसी दौरान तारों से निकली चिंगारियां गन्ने के खेत में सूखी पत्तियों पर जा गिरीं। सूखी पतइयों ने आग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.