पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर/ माधोटांडा। हिटी चूका बाजार में हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे बनी दुकानों से हादसे की आशंका बनी हुई है। आरोप है कुछ लोगों ने अवैध रुप से बिजली लाइन के नीचे दुकानों का निर्माण करा दिया। हादसा होने पर लोगों के उसके चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। पूर्व प्रधान और भूमि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष ने एसडीओ से लाइन के नीचे बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की है।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव सिमरा ता. महाराजपुर के चूका बाजार में 33 केवीए की उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन गुजरी है। बिजली लाइन के मुख्य पाल के के नीचे कुछ लोगों ने विवादित स्थान पर अवैध रुप से पक्की दुकानों का निर्माण करा दिया। इन दुकानों पर रोजाना दर्जनों ग्राहकों का आना जाना बना रहता है। दुकानों पर टीन शेड पड़ी होने से हादसे के दौरान पूर...