पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में गुरुवार दोपहर हादसे में 44 वर्षीय ग्रामीण की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: छत पर सो रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौतहादसे का विवरण थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी 44 वर्षीय मो. अखलाक पुत्र शौकत बक्श अपने घर की छत पर लोहे के कंटीले तार का बंडल रखने गए थे। बताया जाता है कि तार डंडे से बंधा हुआ था, जो अचानक खुलकर मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर मो. अखलाक छत पर ह...