Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से खलबली, घरों से निकल कर भागे लोग
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। आबादी के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर घरों पर गिर गई। इससे खलबली मच गई। भयभीत ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी लेकिन घंटों बाद भी कर्मचारी तार जोड़ने नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। नगर के मोहल्ला ढका में बुधवार को 11 हजार हाइटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक घरों के ऊपर गिर गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। घबराए ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी तार जोड़ने नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान नबाब हसन,फाजिल खां, शहजाद, असीतुल्ला, निसार अहमद, गौस मोहम्मद, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.