Pilibhit News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सावन माह के पहले सोमवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर लग गईं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पातालेश्वर शिव मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेकशिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब सावन माह के पहले सोमवार को शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह चार बजे से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों के जत्थे मंदिर में पहुंचे। गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.