पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कुमार तनय महिला संगठन की ओर से स्थापना दिवस एवं तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर 16 श्रृंगार किया। केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं और झूला झूलकर तीज उत्सव का आनंद लिया। मेहंदी और चूड़ियों की खनक के बीच महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। तंबोला गेम्स और सरप्राइज उपहारों ने उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष मीनू गुप्ता, मंत्री निहारिका गुप्ता और कोषाध्यक्ष शिप्रा गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मित्राक्षी लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव इस मौके पर चंद्रप्रभा, निशा, जूली, कल्पना, ...