पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। हरियाली तीज के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिलाओं के लिए विशेष मेंहदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज के लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने नगर से आई महिलाओं के हाथों पर आकर्षक मेंहदी लगाई। हाथों पर मोर, बेल-बूटे, दुल्हन डिजाइन और तीज स्पेशल पैटर्न उकेरे गए। मेंहदी लगवाने के साथ महिलाओं ने हरी चूड़ियां पहनकर एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी। इसके बाद झूला झूलकर त्योहार का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-3 प्रथम स्थान पर रहा छात्राओं में भी तीज को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा लक्...