Pilibhit News: हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: अमरिया। क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर, धुंधरा, करगैना सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से डाक कांवड़ लेकर अपने अपने गांव पहुंच कर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सावन के पावन अवसर पर कौशल गुप्ता के नेतृत्व में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं का स्वागत डाक कांवड़ यात्रा कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सभी भोलों का भव्य स्वागत किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कौशल गुप्ता के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.