पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: बिलसंडा। ढकिया जलालपुर गांव में नवविवाहिता की हत्यारोपी पति, सास, ससुर को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का मेडिकल कराकर उनको जेल भेज दिया। तीन महीने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर के सहदेव सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी श्वेता सिंह की शादी 25 अप्रैल 2026 को करेली थाना क्षेत्र के ढकिया जलालपुर के निवासी धीरज सिंह के साथ धूमधाम से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराली जन अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चैन व दो लाख रुपये नगद की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करते थे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नवविवाहिता के हत्यारोपी पति समेत तीन गिरफ्तार कई बार बेटी ने पिता व परिजनों को बताया। आरोप है कि दहेज की ड...