पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: हजारा। तहसील मुख्यालय से लंबी दूरी होने से शारदा पार की 17 ग्राम पंचायतों के किसानों को समय से खाद नहीं मिल पाती है। सम्पूर्णानगर पहुँचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को हजारा के सुरेश शर्मा सहित कई किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जनपद लखीमपुर के कस्बा संपूर्णानगर पहुंचे। इस दौरान कृषि मंत्री को रामनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कबीरगंज के प्रधान इकबाल सिंह उर्फ पाला ने हजारा क्षेत्र में आ रही खाद की समस्याओं को बारे में बताया। कृषि मंत्री से सम्पूर्णानगर मे संचालित उर्वरक दुकानों से हजारा क्षेत्र के किसानों को खाद दिलवाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण, इफको ई-बाजार पहुंचकर जां...