Pilibhit News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नवदिया बलवंत निवासी सचिन कुमार पुत्र रतनलाल व सर्वेश पुत्र छत्रपाल की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गयी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी संगीता पत्नी जितेंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.