पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर चलने वाला ई-रिक्शा शुक्रवार को सुबह 7 बजे ग्राम खनंका से सवारियां लेकर बीसलपुर आ रहा था। रोहनिया गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे है ट्रक को बचाने के प्रयास में ई- रिक्शा चालक अपना संतुलन खो बैठा और उसका ई-रिक्शा मार्ग के किनारे पलट गया। इसमें सवार ग्राम रोहनिया निवासी अमित कुमार, बृजपाल, संजीव ग्राम कामघाट निवासी रामपाल के पुत्र रंजीत घायल हो गए। आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान भागकर मौके पर आ गए उन्होंने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल, एक गंभीर हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। इसके अलावा बीसलपु...