Pilibhit News: सड़क किनारे अचेत मिले दिव्यांग साधू की मौत
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: माधोटांडा। गुरुवार को थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के चित्तरपुर पुल के आगे एक दिव्यांग साधू को अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया। पास में ही उनकी ट्राईसाइकिल खड़ी हुई थी। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। अचेत साधू को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। डाक्टर ने साधू को मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले बैग से में रखे दस्तावेजों से साधू की चिरौंजी लाल पुत्र रामलाल निवासी मोहनपुर जप्ती कोतवाली पूरनपुर के रुप में पहचान हुई। पुलिस ने अस्पताल पहंुचकर जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.