Pilibhit News: स्व-गणना अभियान को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
पीलीभीत, नवम्बर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में जनगणना-2027 के अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, मेरा युवा भारत (माई भारत), जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान किया गया। कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवकों, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं प्रादेशिक विकास दल (पीआरडी) के जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं, खिलाड़ियों एवं पीआरडी जवानों को जनगणना-2027 के महत्व और स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्व-गणना की निर्धारित अवधि 16 से 30 नवम्बर तक है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: खिलाड़ियों को जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.