Pilibhit News: स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार के लिए आप ने किया धरना प्रदर्शन
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माधोटांडा सीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती ने कलीनगर तहसील के जंगल से सटे इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर सीएचसी और पीएचसी में 24 घंटे प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पत्र में कहा गया कि टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में बाघ, भालू, सांप, मगरमच्छ समेत अन्य वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में घायलों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और जांच सुविधाओं के अभाव में मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। माधोटांडा सीएचसी में एक्स-रे, अल्ट्रासाउं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.