Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग की जांच में 10 मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव रसियाखानपुर में साफ सफाई ठीक नही है। गांव में फैली गंदगी जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों से उड़ रही दुर्गंध से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को गांव में 10 मरीजों में डेंगू के संभावित लक्षण पाए गए हैं। जिससे गांव में खलबली मची हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बीसलपुर का गांव रसियाखानपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले वर्ष बुखार व डेंगू से यहां कई लोगों की मौत हुई थी। मामला शासन स्तर तक सुर्खियों में रहा। अधिकारियों ने गांव में डेरा जमा दिया था।
डेंगू के लक्षणों की पुष्टि इस वर्ष गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गयी प्रारंभिक जांच में दस मरीजों में डेंगू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.