Pilibhit News: स्वास्थ्यकर्मी लखनऊ में डटे, गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट
पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- आंदोलन से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव Pilibhit News: पीलीभीत। मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में जिले से करीब 400 कर्मचारी शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामने आ रही है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की भूमिका अहम है। कुछ कर्मचारी धरने में शामिल होने के बाद वापस लौट आए हैं, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अब भी लखनऊ में डटे हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सामने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.