पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी प्रेक्षागृह में तिरंगा महोत्सव-कांसर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने राष्ट्रप्रेम के शब्दों से गुथीं हुई स्वर लहरियों की प्रस्तुति दी। डीएम समेत अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा महोत्सव/कान्सर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राएं और ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। म्युजिकल कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इंडियन आइडल के प्रतिभागी क्षितिज सक्सेना ने राष्ट्रभक्ति गीत गाकर समाँ बांध दिया। यह भी पढ़ें- देशभक्ति के...