पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (माई भारत) की ओर से विकसित जीवंत ग्राम रमनगरा में स्वयंसेवकों और महिलाओं ने नशा मुक्त युवा एवं हर घर तिरंगा रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक गीत, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। माय भारत के सक्रिय स्वयंसेवक निमिष पाल ने नशा मुक्ति पर प्रभावशाली कविता प्रस्तुत कर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन चाहत ऋषिवार एवं निशा ने अपने भाषण एवं...