Pilibhit News: स्वच्छता कार्यशाला में बच्चों को किया गया जागरूक
पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ सदन वाजपेयी ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत बच्चों को कम्पेन सिक्स के तहत चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। बच्चों को गतिविधि (एक्टिविटी) कराकर सिखाया गया कि किस प्रकार गीले, सूखे, प्लास्टिक और अन्य कचरे को नीले, लाल, काले और अन्य निर्धारित डस्टबिन में अलग-अलग डालना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ई-कचरा प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.