Pilibhit News: स्टेशन चौराहे की उखड़ी सड़क बनी मुसीबत
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। सावन माह शुरू होने में अब महज चार दिन शेष हैं। नगर के सबसे व्यस्त स्टेशन चौराहे पर पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। उखड़ी सड़क और गड्ढों के कारण राहगीरों के साथ ही कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन चौराहा कांवड़ यात्रा का प्रमुख पड़ाव माना जाता है। यहीं पर बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र होकर धनाराघाट और गोमती उद्गम स्थल से जल लेने के लिए रवाना होते हैं। शासन स्तर से कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढामुक्त करने और सभी अवरोध हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते स्टेशन चौराहे की सड़क अब भी बदहाल बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: क्षतिग्रस्त सड़क लेंगी बाबा के भक्तों के धैर्य की परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.